CG : चौकी प्रभारी, प्रधान आरक्षक और आरक्षक निलंबित, अवैध शरा... - CG Sandesh

CG : चौकी प्रभारी, प्रधान आरक्षक और आरक्षक निलंबित, अवैध शराब के साथ पकड़ी गई महिला के साथ किया था यह काम

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में अवैध शराब के साथ पकड़ी गई महिला से पैसे लेनदेन के मामले में थाने के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। सस्पेंड़ पुलिसकर्मियों में चौकी प्रभारी, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल है।


दरअसल, 20 मई को चौकी अडभार क्षेत्र से अवैध रूप से शराब विक्रेता महिला को पकडकर चौकी लाया गया था। संदेही से पैसा लेकर छोडने की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। प्रथम दृष्टया सउनि हीराराम सांवरा, प्रधान आरक्षक 17 पुष्पेन्द्र कंवर एवं आरक्षक 116 दीपक साहू का यह कृत्य विभागीय गरिमा के प्रतिकुल आचरण एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही पाया गया।


एसपी अंकिता शर्मा ने अनुशासनिक कार्रवाई अपेक्षित होने से तत्काल निलंबित कर रक्षित केन्द्र सक्ती सम्बद्ध किया गया है।


निलंबन अवधि में उपरोक्त कर्मचारियो को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।


निलंबित पुलिसकर्मियों के नाम चौकी अडभार में पदस्थ चौकी प्रभारी सउनि हीराराम सांवरा, प्रधान आरक्षक 17 पुष्पेन्द्र कंवर, एवं आरक्षक 116 दीपक साहू


यह कार्रवाई भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के प्रति अपनाई गई “शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance)” के तहत लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें