CG : घर के अंदर मिली मां और दो बेटियों की लाश, मचा हड़कंप - CG Sandesh

CG : घर के अंदर मिली मां और दो बेटियों की लाश, मचा हड़कंप

रायगढ़। जिले में घर के अंदर मां और दो बेटियों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम पहुंची है। मामले की जांच कर रही है।


दरअसल, ये पूरा मामला रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र का है। किदा गांव के एक घर के अंदर से तेज बदबू आ रही थी। घर पिछले दो दिनों से बंद था। बदबू के चलते आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना छाल थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। साथ ही अंदर से तेज बदबू भी आ रही थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर झांक के देखा तो पलंग पर तीन लाश पड़ी थी।


शव की पहचान मृतिका सुकांती साहू और उसके दो बच्चे के रूप में की गई। तीनों का शव सड़ चुका था। फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई है। आत्महत्या थी या हत्या? इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें