CG : अनोखा प्रदर्शन : मुर्गा, बकरा, दारू और सिगरेट लेकर SDM ... - CG Sandesh

CG : अनोखा प्रदर्शन : मुर्गा, बकरा, दारू और सिगरेट लेकर SDM कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी

जगदलपुर। बस्तर सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर के लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक में आज गुरुवार को कांग्रेसियों ने अनोखा प्रदर्शन किया, पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में लोहाण्डीगुड़ा एसडीएम कार्यालय घेरने कांग्रेसियों ने हाथमें बकरा, मुर्गा, दारू और सिगरेट लेकर पहुंचे और एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


आपको बता दें कि दरअसल कांग्रेसियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री के दामाद को बकरा, मुर्गा, दारू आदि ना खिलाने की वजह से लोहाण्डीगुड़ा SDM ने चित्रकोट नाके के पास लगे नाके को अवैध घोषित करते हुए, नाका प्रबंधन समिति को भंग कर दिया तथा ग्राम के 12 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर दी गई।


इस विषय में बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने समिति द्वारा पूर्व में एसडीएम तथा नेताओं पर किए गए खर्चो का बिल मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया था।


वही आज गुरुवार को कांग्रेसियों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव करते हुए प्रशासन से एसडीएम के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


आज के इस एसडीएम कार्यालय घेराव प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने बकरा, मुर्गा, दारू और सिगरेट हाथ में लेकर एसडीएम कार्यालय के पास पहुंचे और एसडीएम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।


हालांकि की पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे थे,जिसकी वज़ह उन्होने प्रदर्शनकरियों को SDM कार्यालय पहुंचने से पूर्व ही रोक लिया, इस बीच पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर झूमा झटकी भी हुई। कांग्रेस पार्टी के इस प्रदर्शन के दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज, प्रदेश महामंत्री मलकीतसिंह ग़ैदू, पूर्व विधायक रेखचन्द जैन,जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, पार्षद अफरोज बेगम, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय बिसाई, आदित्य सिंह बिसेन, विजय सिंह, अंकित सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें