CG : गांजा तस्करी करते पकड़ाया आरक्षक, बोला – हजार रूपये मिलत... - CG Sandesh

CG : गांजा तस्करी करते पकड़ाया आरक्षक, बोला – हजार रूपये मिलते थे

मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी। सीएएफ आरक्षक को गांजे की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार। खड़गंवा पुलिस ने राजनांदगांव के पेण्ड्री से हिरासत में लेकर पूछताछ कर गांजे के तस्करी में किया गिरफ्तार। आरक्षक बुंदेलाल 8वीं बटालियन पेण्ड्री राजनांदगांव में पदस्त है।


पुलिस का कहना है कि 28 अप्रैल को सुरेश कुमार नाम के व्यक्ति को 2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ करने के बाद सुरेश ने पुलिस को बताया कि आरक्षक बुंदेलाल के द्वारा गांजा दिया जाता था। उसके बताये गए पाते पर ले जाकर देता था। जिसके एवज में एक हजार रूपये मिलते थे। सीएएफ आरक्षक का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने सरगुजा आईजी व जिले के पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी दी गई। उनके आदेश अनुसार मामले की जांच बारीकी से की गई। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि सीएएफ आरक्षक की सुरेश से कई बार बात हुई है और जांच के दौरान इससे संबंधित सबूत भी मिले।


जिसके बाद आईजी व जिले के पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर आरक्षक बुंदेलाल को राजनांदगांव से हिरासत में लेकर खड़गंवा थाना लाया गया। पूछताछ करने पर उनसे कहा कि वह ओडिशा से गांजा लाकर यहां सप्लाई किया करता है। आरोपी आरक्षक बुंदेलाल खड़गवा के कौरीमार ग्राम का रहने वाला है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें