CG : अफवाहों से बचें, छत्तीसगढ़ में अभी नहीं मिला है कोरोना ... - CG Sandesh

CG : अफवाहों से बचें, छत्तीसगढ़ में अभी नहीं मिला है कोरोना का एक भी केस.

रायपुर : एक बार फिर देशभर में कोरोना के केस बढ़ रहे है. वहीं कोरोना के केस बढ़ने के साथ-साथ अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया है. सोशल मीडिया में कोरोना के केस को लेकर अफवाह फैलाए जा रहे है. लेकिन आपको बता दें कि, अभी छत्तीसगढ़ में एक भी कोरोना के केस नहीं मिले है. रायपुर में कोरोना के मरीज मिलने की बात अफवाह है.

मामले में राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के नोडल डॉक्टर खेमराज सोनवानी ने कहा कि, अभी तक छत्तीसगढ़ में एक भी कोरोना मरीज की पुष्टी नहीं हुई है. रायपुर लैब में भी पूछताछ की गई है. वहां भी एक पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है.

डॉ. मिथलेश चौधरी, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी रायपुर ने कहा कि, फिलहाल कोरोना मरीज मिलने की कोई जानकारी नहीं है. विषम परिस्थितियों में निपटने व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है. देश में कोराना के केस बढ़ रहे है. लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है.

वहीं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अधीकक्ष डॉ.संतोष सोनकर ने कहा कि, कोरोना मरीज मिलने की कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल कोरोना से निपटने के लिए इलाज व्यवस्था, दवा, बेड, ऑक्सीजन, पीपीकीट, और सैपंल जांच की सुविधा दुरुस्त की जा रही है. और कोरोना के मरीज बढ़ने पर कोरोना वार्ड बनाया जाएगा.

अफवाहों से बचें
सोशल मीडिया में कोरोना को लेकर अफवाह तेजी से फैल रहे है. जितनी जल्दी कोरोना नहीं फैलता उतनी तेजी से तो सोशल मीडिया में अफवाह फैलतें है. इसलिए अफवाहों से बचें और सतर्क रहें. कोई भी लक्षण नजर आने पर समय पर इलाज कराएं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें