CG : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में शनिवार की छुट्टी रद्द, आदेश ज... - CG Sandesh

CG : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में शनिवार की छुट्टी रद्द, आदेश जारी.

रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में शनिवार की छुट्टी रद्द कर दी गई है. इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है. दरअसल, शनिवार की छुट्टी को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है. यह फैसला प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण और कार्यालयीन कार्यों के महत्व को लेकर यह निर्णय लिया गया है.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है. जिसमें साफ साफ तौर पर कहा गया है कि, पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर सभी एडीजी, एआईजी, और शाखा प्रभारी अधिकारियों को शनिवार को भी कार्यालय में उपस्थित रहना होगा.

वहीं आदेश में यह उल्लेख किया गया है कि, समय-सीमा में लंबित प्रकरणों का निराकरण जरूरी है. इसी के मद्देनजर शनिवार को भी कार्यालय संचालन को अनिवार्य कर दिया गया है. यह आदेश सभी शाखा प्रमुखों और सहायक पुलिस महानिरक्षकों के लिए भी लागू रहेगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें