CG : छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कू... - CG Sandesh

CG : छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों के प्राचार्यों से मांगी गई जानकारी, प्रचार्यों को नोटिस जारी.

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए है. वहीं अब बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के प्राचार्यों पर गाज गिरी है. 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले 40 स्कूलों के प्राचार्यों को संभागीय संयुक्त संचालक रायपुर ने नोटिस जारी किया है. परीक्षा परिणाम की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई है. जारी नोटिस में प्राचार्यों से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है.

जारी नोटिस में सत्र 2024-2025 में आयोजित मूल्यांकन टेस्ट, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक, प्री-बोर्ड परीक्षा परिणाम, आंतरिक परीक्षाओं में न्यूनतम परिणाम वाले शिक्षकों पर की गई कार्यवाही नोटिस, कार्ययोजना, कमजोर बच्चों के चिन्हांकन एवं उनके उपचारात्मक शिक्षा की कार्यवाही विवरण,लगातार अनुपस्थित बच्चों के संबंध में की
गई कार्यवाही, शिक्षकों द्वारा बच्चों की जांची गई कॉपी, एवं प्राचार्यों द्वारा किया गया प्रतिपरीक्षण, प्राचार्य एवं शिक्षकों का मुख्यालय निवास एवं उससे स्कूल की दूरी, शिक्षकों द्वारा लिए गए अवकाश का विवरण एवं विद्यालय का सत्र 2024-2025 में किस अधिकारी ने निरीक्षण किया. इसकी पूरी जानकारी मांगी गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें