CG : राजधानी रायपुर के एम्स के डॉक्टर से शादी का झांसा देकर ... - CG Sandesh

CG : राजधानी रायपुर के एम्स के डॉक्टर से शादी का झांसा देकर महिला ने की 46 लाख की ठगी, मामले की जांच में जुटी पुलिस.

रायपुर : राजधानी रायपुर के एम्स के डॉक्टर से ठगी का मामला सामने आया है. एक महिला ने शादी का झांसा देकर डॉक्टर से 46 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है.

बताया जा रहा है कि, एम्स में कार्यरत डॉक्टर राहुल कुमार रोहित के साथ शादी का झांसा देकर एक महिला ने 46 लाख रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी महिला ने खुद को डॉक्टर राधिका मुखर्जी बताया और एक मैट्रिमोनियल साइट पर राहुल से संपर्क किया. दो महीने पहले राहुल की आरोपी महिला से जान-पहचान हुई. दोनों के बीच सोशल मीडिया में बातचीत शुरू हो गई. फिर महिला ने राहुल से शादी की बात की. और राहुल को प्लस 500 ग्लोबल सीएस नामक फॉरेस्क ट्रेडिंग साइट में निवेश करने की सलाह दी गई. शुरू में राहुल ने इनकार किया. लेकिन लगातार दबाव के बाद वह झांसे में आ गया.

इसके बाद महिला के कहने पर राहुल ने 30 लाख रुपए का बैंक लोन लिया. और 16 लाख रुपए अलग से जुटाए. 3 अप्रैल से 14 मई 2025 के बीच कुल 17 बार में 46 लाख रुपए निवेश कर दिए. शुरू में ट्रेडिंग साइट पर उसे एक करोड़ का मुनाफा दिखा. लेकिन जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो असफल रहा.

इसके बाद जब राहुल ने महिला से संपर्क करने की कोशिश की तो, उसका फोन बंद मिला. जिसके बाद राहुल को धोखाधड़ी का शक हुआ. राहुल ने मामले की शिकायत रायपुर के आमानाका थाने में दर्ज कराई है. जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वहीं पुलिस ने नागरिकों को आगाह किया कि, मैट्रोमिनयल साइट्स पर किसी अनजान व्यक्ति से जल्दी भावनात्मक जुड़ाव ना बनाएं. और किसी भी प्रकार की आर्थिक सलाह को जांचे-परखे बिना न मानें.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें