CG : तीन जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी, प्रधानमंत्री आवा... - CG Sandesh

CG : तीन जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी, प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने लिया एक्शन

गरियाबंद। प्रधानमंत्री आवास योजना के सुचारू क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए कलेक्टर बी. एस उइके लगातार योजना की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही योजना में उदासीनता बरतने वालों पर कार्यवाही भी करने के निर्देश दिये है। इसी तारतम्य में पीएम आवास योजना में लापरवाही बरतने वाले जनपद सीईओ देवभोग, छुरा एवं फिंगेश्वर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 


देवभोग के सीईओ रवि सोनवानी को पीएम आवास की गंभीरतापूर्वक मॉनिटरिंग नहीं किये जाने के फलस्वरूप बोगस जीओ टैगिंग का मामला संज्ञान में आने पर कार्यो को कर्तव्यनिष्ठा के साथ नहीं करने पर नोटिस दिया गया है। इसी प्रकार सीईओ जनपद छुरा सतीश चन्द्रवंशी को पीएम आवास योजना 2.0 के सर्वेक्षण के समय मॉनिटरिंग में कमी पाये जाने के फलस्वरूप ग्राम पंचायत सोरिदखुर्द में पीएम आवास के तहत अवैध वसूली की शिकायत प्राप्त होने पर नोटिस दिया गया है। जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सीईओ स्वप्निल ध्रुव को पीएम आवास अंतर्गत कूटरचना युक्त प्रतिवेदन प्रस्तुत करने पर नोटिस दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस पत्र अनुसार ग्राम पंचायत बरभाठा के सचिव चेमन साहू एवं रोजगार सहायक हेमंत निषाद द्वारा पीएम आवास के तहत जॉब कार्ड में कूटरचना करते हुए अन्य व्यक्तियों को नाम पर आवास स्वीकृत किये जाने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई थी। 


शिकायत की जांच सीईओ फिंगेश्वर से कराई गई। किंतु उनके द्वारा आधी-अधूरी जांच करते हुए अस्पष्ट प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसके कारण समय अवधि में शिकायत का निराकरण नहीं हो पा रहा है। उनके द्वारा अस्पष्ट प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सचिव एवं रोजगार सहायक का अन्यत्र स्थानांतरण का प्रस्ताव दिया गया है। इस तरह कार्यो के प्रति उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना पर सीईओ फिंगेश्वर को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें