CG : तालाब में डूबने से 15 साल के बालक सहित दो लोगों की मौत,... - CG Sandesh

CG : तालाब में डूबने से 15 साल के बालक सहित दो लोगों की मौत, पसरा मातम

बेमेतरा। जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां थानखम्हरिया में एक शख्स की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक का पीएम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं नवागढ़ थाना क्षेत्र के संबलपुर चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम मेढ़की में एक किशोर की बड़े तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच पर लिया है। दोनों घटना के बाद संबंध गांवों में मातम पसर गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से एक 15 साल के बालक और एक युवक की मौत होने पर प्रकरण दर्ज किया गया। थानखम्हरिया थाना क्षेत्र के वार्ड 7 निवासी पुरूषोत्तम पाटिल का शव सोमवार की रात तालाब में उफनता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव निकलवाकर अस्पताल रवाना किया, जहां शव को मर्चुरी में रखा गया।



मंगलवार को शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पुरूषोत्तम पाटिल 18 मई की रात घर से खाना खाकर निकला था, जिसके बाद घर नहीं आया। परिजनों ने दूसरे दिन थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार की रात युवक का शव तालाब में मिला। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया।


15 साल के बालक की मौत, मर्ग कायम


नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़की में 15 साल के किशोर देवनाथ की मौत गांव के बडे़ तालाब में डूबने से हो गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता थनवारदास वर्मा की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच पर लिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें