CG : अवैध ईंट भट्ठों पर कार्रवाई के बजाय खनिज अधिकारी कर रहे... - CG Sandesh

CG : अवैध ईंट भट्ठों पर कार्रवाई के बजाय खनिज अधिकारी कर रहे रिश्वतखोरी, ईंट व्यवसाय से जंगल, जमीन और जल का अस्तित्व खतरे में

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले में सैकड़ों की संख्या में अवैध ईंट भट्ठे संचालित हो रहे हैं, कार्रवाई न होने से इन ईंट भट्ठा संचालकों के हौसले बुलंद है। प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार इन अवैध ईंट भट्ठों के संबंध में खबरें प्रकाशित होती है लेकिन अधिकारी इन ईंट भट्ठों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति करके आ जाते हैं, इस अवैध कारोबार से न केवल जंगल, जमीन और जल का अस्तित्व खतरे में है बल्कि प्रशासन को लाखों रुपए के राजस्व की क्षति भी हो रही है।


अवैध ईंट भट्ठे पर खनिज विभाग की चुप्पी का पता लगाने पत्रकारों ने बाजार अतरिया में संचालित ईंट भट्ठा संचालकों से कारोबार शुरू करने व पेचीदगियों से निपटने की जानकारी ली, पता चला कि इन अवैध ईंट भट्ठों पर कार्रवाई न करने के लिए अफसरों को कमीशन खिलाते हैं।


पत्रकार ग्राम बाजार अतरिया में संचालित राजकरण प्रजापति, स्थायी निवासी मध्यप्रदेश के ईंट भट्ठे में पहुंचे जहां हजारों की संख्या में ईंट पकने रखी हुई थी राजकरण ने मीडिया से बातचीत के दौरान वीडियो बाइट में बताया कि कार्रवाई न करने के एवज में खनिज अधिकारी बबलू पांडे द्वारा 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हैं ऐसा ही वहां आस पास मौजूद अन्य ईंट भट्ठा संचालकों का भी कहना है।


प्रेस क्लब ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर अनुरोध किया है कि मामले की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जनहित में संबंधित शिकायत पर नियमानुसार न्याय उचित एवं त्वरित कार्यवाही करने की कृपा करें। प्रेस क्लब ने कहा कि अवैध ईंट भट्ठों के संचालन को रोकने के लिए कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए और रिश्वतखोर दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें