CG : रायपुर रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे... - CG Sandesh

CG : रायपुर रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेंने देरी से चली.

रायपुर : राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. जिसके कारण कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें देरी से चली. हादसे के बाद राहत और बहाली काम तेजी से शुरू किया गया.

बताया जा रहा है कि, गुड्स ट्रेन नागपुर डिवीजन के आंध्र से लोड होकर आ रही थी. जिसमें आयरन और लौह अयस्क भरा हुआ था. ट्रेन के पिछले हिस्से के दो डिब्बे पटरी से उतर गए.डिब्बों को पटरी से हटाने और ट्रैक को ठीक करने का काम किया जा रहा है. ताकि जल्द ही सामान्य ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हो सके.

वहीं इस हादसे के बाद कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेंने देरी से चली. जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें