CG : नगर सेना में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के लिए रजिस्ट्रेशन... - CG Sandesh

CG : नगर सेना में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए पूरी डिटेल

रायपुर। देश की सीमाओं पर लगातार बदलते हालात के बीच नागरिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। ऐसे समय में जब दुश्मन न केवल सीमा पर बल्कि आम जनता के बीच भ्रम और भय का माहौल बनाने की कोशिश करता है, तब जरूरत होती है एक ऐसे प्रशिक्षित नागरिक वर्ग की, जो संकट की घड़ी में प्रशासन के साथ खड़ा हो और खुद भी आत्मरक्षित हो सके। इसी उद्देश्य से नगर सेना की ओर से सिविल डिफेंस वालंटियर्स के रूप में आम नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है।


डॉक्टर, इंजीनियर, छात्र, नर्स, ड्राइवर, वकील, नाविक, कुशल तैराक, सेवानिवृत्त कर्मचारी और अन्य आम नागरिक My Bharat पोर्टल (https://mybharat.gov.in) या जिला सेनानी, नगर सेना, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, रायपुर के कार्यालय में जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क नंबर 0771-2418823 पर संपर्क किया जा सकता है।


सिविल डिफेंस का हिस्सा बनना सिर्फ एक सेवा नहीं, यह हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। यह वह विशेष वर्ग होता है जो आपदा, हवाई हमले, बाढ़, भूकंप या दुर्घटना जैसी आपात स्थितियों में न केवल खुद को बचाता है, बल्कि प्रशासन को सहयोग करते हुए समाज की भी रक्षा करता है।


इस राष्ट्र ने कई संकट झेले हैं, और हर बार नागरिकों ने एकजुट होकर देश का साथ दिया है। इस बार भी, यदि जरूरत पड़ी, तो सीमा पर हमारी सेना के साथ शहरों में आप जैसे सिविल डिफेंस वालंटियर तैनात होंगे। इसलिए समय ना गंवाएं, खुद को प्रशिक्षित करें और देश सेवा में सहभागी बनें।


रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र की प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें