CG : शादी के 8 दिन बाद दुसरे लड़के के साथ भाग गई नई नवेली दु... - CG Sandesh

CG : शादी के 8 दिन बाद दुसरे लड़के के साथ भाग गई नई नवेली दुल्हन, समाज ने पूरे परिवार को सुना दी सामाजिक बहिष्कार की सजा

बिलासपुर। जिले के बिल्हा विकासखण्ड के अकलतरी गांव का एक परिवार इन दिनों समाजिक कुरीति का शिकार हो गया है। इस परिवार की गलती सिर्फ इतनी है कि, उसने इनके लड़के का शादी एक युवती से हुई जो सिर्फ आठ दिन रहने के बाद किसी दूसरे लड़के के साथ भाग गई। जिस पर बिना समाज के पदाधिकारियों को सूचित किए बगैर ही दोनो परिवारों ने आपस में बैठक कर लिया जिससे नाराज़ होकर समाज के पदाधिकारियों इसके बाद उनके पूरे परिवार को सामाजिक बहिष्कार की सजा सुना दी गई।


इतना ही नहीं अभी पीड़ित के बड़े भाई का देहांत हो जाने के बाद समाज के लोगो को इनके घर आने से मना कर दिया गया। जिससे इनका पूरा परिवार कई तरह की समस्याओं से काफी दिनो से जूझ रहा है। समाज के लोग उनसे दूरी बना चुके है। यही नहीं उन्हें मानसिक रुप से अनावश्यक प्रताड़ित किया जा रहा है। जिससे परेशान होकर व्यक्ति कलेक्टर के द्वार में न्याय लगाने पहुंचा है।


पीड़ित देवी प्रसाद धीवर ने आरोप लगाते हुए बताया कि समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर सचिव पवन धीवर एवं कोषाध्यक्ष सतीश धीवर ने सामाजिक बहिष्कार किया है और उनसे बेटी का रिश्ता तोड़ दिया है। सभी समाज के लोगों को इनसे रिश्ता तोड़ने के लिए कहा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें