CG: फेसबुक पर बच्चे का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी ग... - CG Sandesh

CG: फेसबुक पर बच्चे का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। फेसबुक पर नाबालिग बच्चे का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी कुंदन कुमार राजवाड़े को कोरिया जिले से पकड़ा गया। आरोपी पर आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

घटना का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर नाबालिग से जुड़ा अश्लील वीडियो वायरल हुआ। जांच में सामने आया कि वीडियो को कुंदन कुमार राजवाड़े ने अपने मोबाइल नंबर से फेसबुक पर अपलोड किया था। यह वीडियो बिलासपुर के इंद्रजीत कॉम्प्लेक्स, रविदास नगर क्षेत्र से वायरल किया गया था।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान कोरिया जिले के चर्चाकोल इलाके के रहने वाले 27 वर्षीय कुंदन कुमार के रूप में हुई। आरोपी घटना के बाद फरार था, जिसे कोतवाली पुलिस ने बैकुण्ठपुर से दबिश देकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें