महासमुंद : रात के अंधेरे में गैस टैंकर से हजारों लीटर गैस की... - CG Sandesh

महासमुंद : रात के अंधेरे में गैस टैंकर से हजारों लीटर गैस की चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

महासमुंद। जिले से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे 53 में पारादीप से आने वाली सीएनजी टैंक से कुछ लोग रात के अंधेरे में गुप्त स्थान पर गैस टैंक से गैस की चोरी कर घरेलू सलेंडर में रिफिलिंग कर हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस कंपनी को क्षति पहुंचाने का काम करते थे, इस गैर कानूनी कारोबार में कई लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। मामले में पटेवा पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर मामले को जांच ने लिया है। 


हम आपको बता दें कि पारादीप से बड़े बड़े टेलरों में यह घरेलू गैस से भरी पटेवा थाना क्षेत्र के चिरको ग्राम के सुनसान इलाके में पहुंचती थी। जहां ट्रक का ड्राइवर और इस अवैध कारोबार को संचालित करने वाले रातों रात हजारों लीटर गैस टंकियों में ट्रांसफर कर देते थे। बहरहाल जिला पुलिस मामले में और जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें