CG : पत्नी ने पति को लगाया इंजेक्शन, हो गई मौत, बोली - जान ब... - CG Sandesh

CG : पत्नी ने पति को लगाया इंजेक्शन, हो गई मौत, बोली - जान बचाने की कोशिश की थी

रायगढ़। एक माह पहले ही तो संजय और ज्योति शादी के बंधन में बंधे थे। पति की मौत हो गई। पत्नी पर आरोप लगाया जा रहा है कि उसने पति को जहर का इंजेक्शन दे दिया था। वहीं पत्नी अपने ऊपर लगाए गए इल्जाम का खंडन करते हुए कहती है कि उसने तो उनकी जान बचाने की कोशिश की थी। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। 

24 अप्रैल 2025 को संजय और ज्योति का दोनों परिवारों की रजा मंदी से विवाह हुआ। किसी एनजीओ में काम करने वाले संजय की पत्नी ज्योति निजी अस्पताल में नर्स के रूप में सेवाएं देती है। अचानक 16 मई की अर्धरात्रि के बाद संजय की तबीयत बिगड़ जाती है उसे कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से होते हुए मेडिकल कॉलेज कोरबा लाया जाता है जहां उसकी मृत्यु हो जाती है।

संजय के जीजा कुंवर प्रसाद मरावी बताते हैं कि उनके साले संजय की शादी ज्योति के साथ हर्षोल्लास के मध्य संपन्न हुई थी। दोनों के मध्य अनबन की सूचना के बीच पता चला कि संजय की तबीयत बिगड़ गई है। मेडिकल कॉलेज कोरबा में उसे बताया गया कि संजय के शरीर में जहर है। मृतक संजय के जीजा ने बताया कि घर के पास एम्पुल और सिरिंज भी मिला है। जीजा को संदेह है की जो इंजेक्शन संजय को लगाया गया वही उसकी मौत का कारण बना। 

संजय की पत्नी ज्योति भी पुलिस कर्मियों को बयान देती दिखाई दी। उसने बताया कि उसके पति को झटका आया तब उसने अपने पास रखा इंजेक्शन उसे लगाया लेकिन तबीयत जब नहीं सुधरी तो अस्पताल ले आए जहां उसकी मौत हो गई। 

कोरबा जिले के कटघोरा निवासी संजय और ज्योति के विवाह के एक माह के अंदर ही इतनी बड़ी घटना का होना परिवार के लोगों को सशंकित कर गया है। उनकी बातों से संकेत मिलता है की विवाह के पश्चात ही दोनों के मध्य अनबन ही मौत का कारण है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। देखना हैकि संजय की मौत का कारण कोई बीमारी है अथवा उसकी पत्नी द्वारा दिया गया इंजेक्शन उसके लिए प्राण घातक बना।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें