CG : करंट की चपेट में आने से 14 साल के लड़के की मौत, परिजनों ... - CG Sandesh

CG : करंट की चपेट में आने से 14 साल के लड़के की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

दुर्ग। भिलाई से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां कुम्हारी थाना क्षेत्र के कुगदा गांव में शनिवार शाम 9वीं के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुम्हारी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।


जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 14 वर्षीय अरविंद कुर्रे के तौर पर हुई है। मृतक अरविंद के बड़े भाई अरुण ने बताया कि भाई शाम 6.15 बजे वार्ड 22 में मंदिर के समीप बाड़े के पास खेल रहा था। उसी समय बिजली खंभा से प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। कुम्हारी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

बाड़े के चारों ओर जाली वाले खंभे लगे थे, जिसमें बीते एक सप्ताह से करंट आ रहा था। भाई खेलते खेलते तार से चिपक गया। उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जिस बाड़े में खंंभे लगे हैं, वहां पहले तालाब था। जिसे पाट दिया गया। घटना के बाद रातों रात सभी जाली वाले खंभे निकाल दिए। 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें