CG : घर में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से बुजुर्ग की मौत - CG Sandesh

CG : घर में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से बुजुर्ग की मौत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम परसाई में एक घर में आग लगने से पुरे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। आपको बता दें की दुर्ग में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमे 65 साल बुजुर्ग शिवप्रसाद खिलाड़ी, जो पैरालिसिस से पीड़ित थे, घर में लगी आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए। हादसे के वक्त वे घर में अकेले थे और शरीर से लाचार होने की वजह से भाग नहीं सके।


 पैरालिसिस के कारण भाग नहीं सका

आपको बता दें की घटना की जानकारी मिलते ही दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग को बजाने में लग गयी। लेकिन बुजुर्ग को नहीं बचा पाई। आग पर काबू पाने के बाद जब टीम ने घर के भीतर जाकर देखा तो शिवप्रसाद का शव पूरी तरह झुलसा हुआ पाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।



वहीँ आपको बता दें की आग लगने से पुरे घर का सामान जल कर खाक हो गया है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त शिवप्रसाद की पत्नी किसी काम से बाहर गई हुई थी, और घर में कोई और नहीं था। जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है कि कहीं यह आग लापरवाही या किसी अन्य कारण से तो नहीं लगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें