CG: तेज रफ्तार बाइक और हार्वेस्टर में जोरदार भिड़ंत, तीन युव... - CG Sandesh

CG: तेज रफ्तार बाइक और हार्वेस्टर में जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत

सक्ती। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैजैपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मिशन पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक और हार्वेस्टर के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक यह कि एक का सिर धड़ से अलग हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक में सवार होकर सतगढ़ गांव से लौट रहे थे। तेज रफ्तार हार्वेस्टर से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवकों को बचाने का कोई मौका नहीं मिला और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।



मृतकों की पहचान ग्राम सतगढ़ निवासी युवकों के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मालखरौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है।



पुलिस ने हार्वेस्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की बात सामने आ रही है।”

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें