महासमुंद : नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत करने एसपी कार्... - CG Sandesh

महासमुंद : नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंचे उपाध्यक्ष और पार्षद, जान से मारने की धमकी और चोरी का लगाया आरोप

महासमुंद। जिले के तुमगांव नगर पंचायत की उपाध्यक्ष सावित्री उत्तम निर्मलकर और भाजपा के कुछ पार्षद आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर तुमगांव नगर पंचायत के अध्यक्ष बलराम कांत साहू के खिलाफ जान से मारने की धमकी और नगर पंचायत की संपत्ति को चोरी करने की शिकायत की गई है।

हम आपको बता दें कि आज नगर पंचायत तुमगांव में तिरंगा झंडा यात्रा निकाली जा रही थी इसी बीच अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच विवाद हो गया। मामला उतना बढ़ा कि थाने फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक जा पहुंचा है।

नगर पंचायत तुमगांव की उपाध्यक्ष सावित्री निर्मलकर ने आरोप लगाते हुए बताया है कि तुमगांव नगर पंचायत के अध्यक्ष बलरामकांत साहू ने उन्हें और उनके पति को जानसे मारने की धमकी दी है। वहीं नगर पंचायत तुमगांव की उपाध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि अध्यक्ष द्वारा नगर पंचायत तुमगांव की शासकीय संपत्ति बोल्डर को अपने निजी जमीन पर डंप कर रखा है।

मामले में नगर पंचायत तुमगांव के सीईओ सतीष सिंह ने मोबाइल पर जानकारी दी है कि नगर पंचायत की संपत्ति को कोई चोरी नहीं की गई है। नगर पंचायत तुमगांव में आवेदन देकर बोल्डर खरीदा गया है और उसकी कीमत 6 हजार रुपए जमा भी कराया गया है। पार्षदों और नगर पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार है।


वहीं मामले में नगर पंचायत तुमगांव के अध्यक्ष बलरामकांत साहू का कहना है कि आज झंडा यात्रा के दौरान उत्तम निर्मलकर और मेरे बीच विवाद हुआ, तब नगर पंचायत तुमगांव की उपाध्यक्ष सावित्री निर्मलकर ने मुझे सार्वजनिक रूप से चप्पल उतार कर मारने की कोशिश की है, मेरा उपाध्यक्ष सावित्री निर्मलकर के साथ कोई विवाद नहीं हुआ था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें