महासमुंद : आपरेशन सिंदूर अंतर्गत सिरपुर में भव्य तिरंगा यात्... - CG Sandesh

महासमुंद : आपरेशन सिंदूर अंतर्गत सिरपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक , जिला पंचायत सीईओ सहित भ्रमण दल के सदस्य भी हुए शामिल

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में आज 'आपरेशन सिंदूर' के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला।

तिरंगा यात्रा में कलेक्टर विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक सहित भ्रमण दल के 5 सदस्य शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ सिरपुर के ऐतिहासिक स्थल से हुआ और यह शहर के प्रमुख चौक, चौराहों तथा गलियों से होते हुए आगे बढ़ी।

इस रैली में स्काउट-गाइड के बच्चों, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराते हुए, देशप्रेम नारों और देशभक्ति गीतों के साथ वातावरण को राष्ट्रीय एकता की भावना से भर दिया।

रैली के दौरान सभी ने अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण ढंग से हिस्सा लिया। लोगों के चेहरों पर देश के प्रति समर्पण और गर्व की झलक स्पष्ट रूप देखा जा सकता था। कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।

नागरिकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सिरपुर जैसी ऐतिहासिक नगरी में इस प्रकार के आयोजन से युवाओं को अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सभी नागरिक एकजुट हो के साथ किया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने एक स्वर में भारत माता की जय घोष,वंदे मातरम के साथ भाग लिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें