CG: सुशासन तिहार में किसानों से दुर्व्यवहार, काम के बदले पैस... - CG Sandesh

CG: सुशासन तिहार में किसानों से दुर्व्यवहार, काम के बदले पैसे, दो पटवारी निलंबित

मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर सतत निगरानी की जा रही है। कलेक्टर मुंगेली नेे लोरमी विकासखण्ड के ग्राम कलमीडीह, हल्का क्रमांक 03 की पटवारी मनीषा टण्डन एवं ग्राम धोबघट्टी, हल्का क्रमांक 14 के पटवारी कृष्णा कुलमित्र को निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर ने यह कार्रवाई समाधान शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा इन दोनों पटवारियों के विरुद्ध किसानों से दुर्व्यवहार, कार्य के बदले राशि लेने एवं मुख्यालय में अनुपस्थित रहने की शिकायत के परिणामस्वरूप की गई है।

निलंबित उक्त दोनों पटवारियों के हल्के प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने हेतु हल्का क्रमांक 08 की पटवारी सावित्री अंचल को ग्राम कलमीडीह तथा हल्का क्रमांक 15 के पटवारी चंद्रभान पात्रे को ग्राम धोबघट्टी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कलेक्टर कुमार ने स्पष्ट किया है कि आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें