छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर में राशन दुकान संचालकों को 8 माह ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर में राशन दुकान संचालकों को 8 माह से नहीं हुआ है भुगतान.

रायपुर : राजधानी रायपुर के राशन दुकान संचालकों को 8 माह से खाद्य विभाग ने मार्जिन मनी का भुगतान नहीं किया है. इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है. इससे दुकान के कर्मचारियों का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है. मार्जिन मनी के अलावा बारदाने का भुगतान भी विभाग ने नहीं किया है. इसकी शिकायत खाद्य संचालक से भी की जा चुकी है.

बताया जा रहा है कि, जिले के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में हर माह खाद्यान्न आवंटित होता है. इसके वितरण पर हर दुकान संचालक को मार्जिन मनी दी जाती है. इसके अलावा बारदाने का भी पैसा दिया जाता है. दोनों मिलाकर एक क्विंटल चावल के पीछे करीब 55 रुपए मिलते हैं.
वर्ष 2023-24 और 2024-25 के बारदाने की राशि और मार्जिन मनी अब तक दुकानदारों को नहीं मिली है. इसकी शिकायत छत्तीसगढ़ पीडीएस संचालक संघ के अध्यक्ष नरेश बाफना व अन्य लोगों ने खाद्य संचालक से की है.

दुकानदारों का कहना है कि मार्जिन मनी और बारदाने का पैसे नहीं मिलने से दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहे हैं. इसके अलावा दुकान संचालकों को भी आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है. दुकान संचालित करने में परेशानी हो रही है. इसका असर राशन वितरण पर भी पड़ रहा है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें