CG: ट्रक की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवती की मौके पर मौत - CG Sandesh

CG: ट्रक की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा चौक पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां स्कूटी सवार 27 वर्षीय युवती की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान लंकाना तान्या रेड्डी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती किसी काम से चौक पार कर रही थी, तभी एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई।


जानकारी मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें