CG: ईंट भट्ठों में बाल श्रम जोरों पर, पढ़ने की उम्र में काम ... - CG Sandesh

CG: ईंट भट्ठों में बाल श्रम जोरों पर, पढ़ने की उम्र में काम कर रहे बच्चे, प्रशासन रोकने में नाकाम

खैरागढ़। बाल श्रम कराना एक अपराध है लेकिन जिला मुख्यालय से लगे गांवों के कई ईंट भट्ठों के संचालक बाल मजदूरों से खुलेआम काम ले रहे हैं, बाल श्रम कानून को ठेंगा दिखाते हुए यहां मासूम बच्चों से कच्चे ईंट की ढुलाई समेत कई अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।


ग्राम मारुटोला में संचालित एक ईंट भट्ठे में बाल मजदूरों को कार्य करते देखा गया, ये ईंट भट्ठा पिपरिया के अशोक वर्मा का बताया जा रहा है, इस भट्ठे में बड़े मजदूरों के साथ साथ बाल मजदूर भी काम कर रहे थे, जिले में सैकड़ों इस प्रकार के ईंट भट्ठे संचालित हैं जहां दूसरे जिलों के श्रमिक ईंट पथाई का कार्य करने आते हैं, ये मजदूर भट्ठों पर ही झुग्गी झोपड़ी बनाकर अपना जीवन यापन करते हैं, वहीं इनके छोटे बच्चे भट्ठा संचालकों के लिए सस्ते मजदूर हैं। उनसे ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई से लेकर कच्चा ईंट एक स्थान से दूसरे स्थान तक लेकर जाने व कोयला तोड़ने का काम लिया जाता है, बाल मजदूरी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होने से बेधड़क बच्चों से कार्य कराया जा रहा है।


श्रम निरीक्षक उज्ज्वला भोई ने इस मामले पर कहा कि बाल श्रम के लिए लगातार टीम बनाकर जांच की जाती है अभी अप्रैल में हमने क्षेत्र का दौरा किया था उस समय कही भी बाल श्रम का मामला नहीं पाया गया था। मीडिया के माध्यम से ईंट भट्ठों में बाल श्रम की शिकायत मिली है जल्द ही टीम बनाकर मौके पर जाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें