CG : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए अंक सुधारने का एक और मौका... - CG Sandesh

CG : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए अंक सुधारने का एक और मौका, 20 मई से शुरू होंगे आवेदन.

रायपुर : 10वीं-12वीं में ग्रेड सुधारने और फेल हुए छात्रों के लिए एक और मौका है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025 के लिए आवेदन तिथियों की घोषणा कर दी है. जिन विद्यार्थियों ने मुख्य परीक्षा दी थी और वे श्रेणी सुधार, पूरक या अनुत्तीर्ण (फेल) हैं, वे इस द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत वर्ष में दो बार परीक्षा कराने की व्यवस्था का हिस्सा है.

ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म

परीक्षा फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे. मंडल ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र श्रेणी सुधार के लिए परीक्षा देता है और उसके अंक नहीं बढ़ते हैं, तो पहली परीक्षा की मार्कशीट ही मान्य होगी. यह दूसरी बार है जब छत्तीसगढ़ बोर्ड वर्ष में दो बार मुख्य परीक्षा का आयोजन कर रहा है, जिससे छात्रों को सुधार का एक और अवसर मिलता है.

आवेदन की समय-सीमा इस प्रकार है
सामान्य शुल्क के साथ: 20 मई से 10 जून 2025 तक

विलंब शुल्क के साथ: 11 जून से 20 जून 2025 तक

विशेष विलंब शुल्क के साथ: 21 जून से 30 जून 2025 तक

बता दें, CGBSE ने 7 मई को 10वीं-12वीं के नतीजे जारी किए थे. इस साल 5.6 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें