सुशासन तिहार : मुलेर गांव पहुंचे सीएम साय, पेड़ की छांव के न... - CG Sandesh

सुशासन तिहार : मुलेर गांव पहुंचे सीएम साय, पेड़ की छांव के नीचे चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं.

दंतेवाड़ा : सीएम साय गुरूवार को सुशासन तिहार के तहत दंतेवाड़ा जिले के घोर नक्सल प्रभावित गांव मुलेर पहुंचे. जहां उन्होंने गांव के बीचोंबीच एक इमली के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई, खाट पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और तुरंत अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए. इस मौके पर गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से महुआ और आम पत्तों से बने हार और गौर मुकुट पहनाकर स्वागत किया.

इस दौरान सीएम साय ने, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, बच्चों से बातचीत की और उन्हें चॉकलेट भी बांटी. इसके अलावा उन्होंने गांव की राशन दुकान का भी जायज़ा लिया और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की स्थिति देखी.

इस मौके पर सीएम साय के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजी अरुण देव गौतम और प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद थे. सुरक्षा के लिहाज़ से गांव में भारी संख्या में जवान तैनात रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें