CG : ट्रेन से यात्रा करने वाले ध्यान दें, 11 मई से 30 मई तक ... - CG Sandesh

CG : ट्रेन से यात्रा करने वाले ध्यान दें, 11 मई से 30 मई तक ये ट्रेनें रहेगी रद्द.

बिलासपुर : ट्रेन से यात्रा करने वाले ध्यान दें. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में सिरम टोली चौक पर यातायात सुविधा बेहतर बनाने के उद्देश्य से 4 लेन एलिवेटेड रोड सह रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है.

परियोजना के तीसरे और अंतिम चरण के तहत 5 से 30 मई तक सिरम टोली चौक क्षेत्र में कार्य होगा, जिसके लिए विभिन्न तिथियों में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जा रहा है. इसी क्रम में चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सागारा रेलवे स्टेशन स्थित गुड्स शेड की प्राइवेट साइडिंग में भी निर्माण कार्य के लिए 11 से 26 मई तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. इन कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबद्ध कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा.

रद्द की गई ट्रेनें
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 12, 14, 19, 24, 25, 26, 27, 28 एवं 29 मई को रद्द रहेगी.
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 13, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 एवं 30 मई को रद्द रहेगी.
18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 11 से 26 मई तक रद्द रहेगी.

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 11, 13 और 16 मई को ईब, झारसुगुड़ा, संबलपुर सिटी और कटक होते हुए चलेगी.
18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 16 मई को कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा और ईब होकर चलेगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें