बलौदाबाजार : सुरक्षा की भावना जगाने जवानों ने किया फ्लेग मार... - CG Sandesh

बलौदाबाजार : सुरक्षा की भावना जगाने जवानों ने किया फ्लेग मार्च.

लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस अधीक्षक नीतु कमल के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. स्थानीय पुलिस के अलावा बाहर से लगभग 10-12 कम्पनियां भी यहां मतदान के दौरान ड्यूटी के लिए पहुंच चुकी है. पुलिस ने स्थानीय नागरिकों और मतदाताओं में सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए आज लवन, पलारी और कसडोल में फ्लेग मार्च किया.  

छत्तीसगढ़ सषस्त्र बल और जिला पुलिस बल सुकमा के लगभग दो सौ से ज्यादा जवान फ्लेग मार्च में शामिल हुए. उन्होंने शाम पांच से 7 बजे तक दो घण्टे तक मार्च पास्ट कर निर्भिक और शांतिपूर्ण मतदान का भरोसा जनता को दिया. एसडीओपी बलौदाबाजार श्री जोषी के नेतृत्व में यह मार्च पास्ट संपन्न हुआ. कल इसी तरह भाटापारा और बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र में भी मार्च पास्ट होगा.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें