छत्तीसगढ़ : रायगढ़ में घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाया हेड क्लर्क,... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : रायगढ़ में घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाया हेड क्लर्क, वेतन रिलिज करने के नाम पर मांगा था 20 हजार का रिश्वत.

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वेतन रिलिज करने के नाम पर हेड क्लर्क ने 20 हजार की रिश्वत मांगी. हेड क्लर्क को ACB ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है.

दरअसल, यह पूरा मामला खरसिया क्षेत्र के हालाहुली माध्यमिक शाला में पदस्थ प्‍यून उसुराम केंवट से जुड़ा है. उसका वेतन साल 2014 से 2017 तक का रुका हुआ था. कई बार आवेदन के बाद भी जब कुछ नहीं हुआ, तो उसने हाईकोर्ट की शरण ली. कोर्ट से वेतन भुगतान का आदेश तो मिला, लेकिन विभाग के हेड क्लर्क एमएस फारूखी ने वेतन रिलीज करने के लिए 20 हजार रुपए की मांग कर डाली.

जैसे तैसे मामला 15 हजार रुपए में तय हुआ. उसुराम ने पहले 5 हजार रुपए एडवांस दे दिए, लेकिन फिर भी वेतन का भुगतान नहीं किया गया. इसके बाद उसने एसीबी में शिकायत की.

सोमवार को जब फारूखी दूसरी किस्‍त के रूप में 10 हजार रुपए ले रहा था, उसी वक्त एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. अब इस मामले में आगे की जांच चल रही है. बताया जा रहा है कि इससे पहले एसीबी की टीम ने मामले की जांच की थी. जांच सही पाए जाने पर एसीबी ने जाल बिछाया और तय की गई जगह पर घेराबंदी कर ली और दूसरी किस्‍त लेते हुए बाबू को पकड़ लिया. उससे पूछताछ की जा रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें