CG : भाई ने उजाड़ा अपनी ही बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर ... - CG Sandesh

CG : भाई ने उजाड़ा अपनी ही बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर ले ली जीजा की जान, दोनों आरोपी गिरफ्तार

सक्ति, जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां ग्राम फरसवानी में एक साले ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही बहन का सुहाग उजाड़ दिया। युवक ने नीम के डंडे व बेल्ट से पीट पीटकर अपने जीजा को मौत के घाट उतार दिया गया है, घटना डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरसवानी की है।

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अशोक कुमार चंद्रा पिता भारत चंद्रा उम्र 34 वर्ष, ग्राम नंदेली जैजैपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। अशोक कल अपने घर से दोपहर को फरसवानी जाने के लिए निकला था। लगभग शाम 6:00 ग्राम फरसवानी पहुंचा, वहां अपने रिश्तेदार ( ससुराल ) में घर पर रुका था। इसी बीच ससुराल में अपनी पत्नी से मिलकर लड़ाई झगड़ा कर रहा था, इस दौरान उसके साले व उसके दोस्त ने मिलकर जीजा अशोक की बेल्ट व नीम पेड के डंडे से मरते दम तक पिटाई कर दी। घटना की सुचना मिलने पर डभरा पुलिस पहुंची फरसवानी गांव दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी रामेश्वर चंद्रा पिता बोधी राम चंद्रा उम्र 36 फरसवानी थाना डभरा एवं शीला राम कहरा, पिता दूजेराम कहरा उम्र 31वर्ष ग्राम फरसवानी बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डभरा CHC भेज दिया गया है। डभरा पुलिस मामले में आगे की जांच मे जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें