CG : सुशासन तिहार का कल से तीसरा चरण, रायपुर के सभी वार्डों ... - CG Sandesh

CG : सुशासन तिहार का कल से तीसरा चरण, रायपुर के सभी वार्डों में लगाया जाएगा शिविर.

छत्तीसगढ़ में जनता की समस्याओं को सुनने और उनका निवारण करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुशासन तिहार 2025 का तीसरा चरण 5 मई से 31 मई तक आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों में समाधान शिविर लगाए जाएंगे.

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जानकारी दी कि सुशासन तिहार के पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक नागरिकों से 2,91,000 से ज्यादा मांगे और 7,341 शिकायतें प्राप्त हुई थीं. अब तीसरे चरण में इन आवेदनों के निराकरण की जानकारी आवेदकों को दी जाएगी.

इस बार शिविर लगातार 25 दिनों तक चलेंगे, जिनमें आम नागरिकों को उनकी पिछली शिकायतों और मांगों के समाधान की स्थिति के बारे में बताया जाएगा. साथ ही नई समस्याएं और मांगें भी दर्ज की जाएंगी. कलेक्टर ने रायपुरवासियों से अपील की है कि वे शिविरों में आकर अपनी समस्याएं जरूर साझा करें.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें