CG : बलरामपुर में पिता-पुत्र ने की पटवारी से मारपीट, पुलिस क... - CG Sandesh

CG : बलरामपुर में पिता-पुत्र ने की पटवारी से मारपीट, पुलिस कर रही है मामले की जांच.

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जमीन की सीमांकन करने गए पटवारी पर पिता-पुत्र ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि, छत्‍तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जतरों गांव में शासकीय काम कर रहे एक पटवारी पर सीमांकन के दौरान हमला कर दिया गया. हमलावरों ने ईंट से वार करते हुए पटवारी को जान से मारने की धमकी भी दी.

जानकारी के अनुसार, पटवारी सरकारी भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र के लिए स्थल चिन्हांकन करने के लिए पहुंचे थे. यह कार्य सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायत के निराकरण की प्रक्रिया का हिस्सा था. सीमांकन के दौरान गांव के ही एक पिता-पुत्र ने पटवारी पर हमला कर दिया. आरोपियों ने ईंट से पटवारी के सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गए. हमले के बाद पटवारी ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें