CG : बालोद के रहवासी इलाके में दिखा दंतैल हाथी, इलाके में दह... - CG Sandesh

CG : बालोद के रहवासी इलाके में दिखा दंतैल हाथी, इलाके में दहशत.

बालोद : दल्लीराजहरा में दो दंतैल हाथी रहवासी इलाके में पहुंच गए. इसी दौरान रास्ते से जा रहे राहगीरों की नजर हाथी पर पड़ी और उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई. बताया जा रहा है कि, घटना आज सुबह 4 बजे बजकर 44 मिनट की है, जब नगर के घोड़ा मंदिर के पास दो दंतैल हाथी नजर आए. दंतैल के आने से पहले तीन राहगीर रास्ते से जा रहे थे. थोडी दूर चले ही थे कि दंतैल को देखकर तीनों ने भागकर अपनी जान बचाई. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

बता दें, क्षेत्र में मंडरा रहे हाथियों की दल की वजह से वन विभाग ने दल्लीराजहरा समेत दर्जनभर गांवों में अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों ने हाथियों की मौजूदगी के कारण लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. उन्हें घर से बाहर न निकलने और किसी भी स्थिति में हाथी के नजदीक न जाने की चेतावनी दी गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें