CG : GGU NSS कैंप में जबरन नमाज पढ़वाने के मामले में प्रोफेस... - CG Sandesh

CG : GGU NSS कैंप में जबरन नमाज पढ़वाने के मामले में प्रोफेसर गिरफ्तार, 9 पर FIR दर्ज

बिलासपुर। जिले के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में आयोजित एनएसएस कैंप के दौरान जबरन नमाज पढ़वाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोटा पुलिस ने इस मामले में नामजद तत्कालीन एनएसएस प्रभारी प्रो. दिलीप झा को गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ आठ अन्य कार्यक्रम अधिकारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई है। फिलहाल पुलिस प्रो. झा से पूछताछ कर रही है, और आने वाले दिनों में अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

बिलासपुर के GGU विश्वविद्यालय में हुए विवादित एनएसएस कैंप में जबरन नमाज पढ़वाने का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। पुलिस ने तत्कालीन एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर दिलीप झा को गिरफ्तार कर लिया है। नामजद अन्य आठ अधिकारियों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।

इस पूरे मामले में बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्ती दिखाते हुए कोटा पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है, और अन्य कार्यक्रम अधिकारियों पर भी जल्द कार्रवाई हो सकती है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें