गलती से सरहद लांघ गया जवान, पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ा, रिह... - CG Sandesh

गलती से सरहद लांघ गया जवान, पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ा, रिहाई के लिए मीटिंग जारी

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। इस बीच, सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान ने गलती से सरहद लांघ दी और वह पाकिस्तान पहुंच गया। यह घटना फिरोजपुर स्थित भारत पाकिस्तान सीमा की है। बता दें कि बीएसएफ जवान गलती से जीरो लाइन पार कर गया जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि जवान की रिहाई के लिए दोनों देशों के बलों के बीच बातचीत जारी है। उन्होंने बताया कि 182वीं बटालियन के कांस्टेबल पीके सिंह को बुधवार को फिरोजपुर सीमा पार से पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि जवान वर्दी में था और उसके पास सर्विस राइफल भी थी।

उन्होंने बताया कि बीएसफ जवान किसानों के साथ था और वह छाया में आराम करने के लिए आगे बढ़ा, जिसके बाद उसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ जवान की रिहाई के लिए दोनों देशों के बलों के बीच ‘फ्लैग मीटिंग’ जारी है।

उन्होंने बताया कि ऐसी घटनाएं असामान्य नहीं हैं और दोनों पक्षों के बीच पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। अधिकारी ने बताया कि यह घटना पहलगाम आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में हुई है, जिसके बाद भारत ने आतंकवाद को प्रायोजित करने को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें