CG : पर्यटन स्थल में मिले दो शव, गांव में मचा हड़कंप, जांच मे... - CG Sandesh

CG : पर्यटन स्थल में मिले दो शव, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

जगदलपुर। जिले के मारडूम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पर्यटन स्थल मेंडरी घूमर में मंगलवार की शाम को दो शव मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


मामले की जानकारी देते हुए लोहंडीगुड़ा एसडीओपी ने बताया कि पर्यटन स्थल में काफी सारी वाहन खड़े थे। लेकिन धीरे-धीरे सभी वाहन लेकर चालक वहां चले गए। लेकिन देर शाम तक एक बाइक को लेने के लिए कोई भी नही आया। जिसके बाद गांव के समिति ने इलाके में खोजबीन की। जिसके बाद समिति के लोगों ने पहाड़ से नदी में दो शवों को देखा आसपास के लोगों के साथ ही गांव के अन्य लोगों को पुलिस को इसकी जानकारी दी। 2 शव एक साथ देखे जाने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बाइक के नंबर की जब जांच की तो बाइक करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम मंगनार की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें