CG: मीटिंग में जाते समय SDM की कार हुई हादसे की शिकार. - CG Sandesh

CG: मीटिंग में जाते समय SDM की कार हुई हादसे की शिकार.

अंबिकापुर: मीटिंग में जाते समय SDM की कार हादसे की शिकार हो गई. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर एसडीएम की निजी कार मंगलवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हालांकि एसडीएम व कार चालक को चोटें नहीं आई हैं. इससे एक बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से कार को खेत से बाहर निकाला गया.

वाड्रफनगर एसडीएम नीरनिधि नंदेहा मंगलवार की सुबह समय सीमा (टीएल) की बैठक में शामिल होने अपनी निजी कार क्रमांक सीजी 04 पीई-6252 से बलरामपुर जा रहे थे. कार उनका ड्राइवर चला रहा था.

वे रामानुजगंज होते हुए बलरामपुर पहुंचने ही वाले थे कि रास्ते में कार नेशनल हाइवे को छोड़ खेत में उतर गई. कार की स्पीड उतनी अधिक नहीं थी, इस वजह से वह खेत के मेड़ से होते हुए गड्ढे के पास रुक गई.

हादसे में कार में सवार एसडीएम व चालक सुरक्षित हैं. उन्हें चोटें नहीं आई हैं. सूचना मिलते ही बलरामपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार को खींचकर बाहर निकाला. इधर एसडीएम दूसरे वाहन से बलरामपुर पहुंचे और मीटिंग में शामिल हुए.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें