CG : तालाब में नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से मौत, गांव मे... - CG Sandesh

CG : तालाब में नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से मौत, गांव में शोक का माहौल

बिलसपुर। जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां तखतपुर क्षेत्र के ग्राम गिरधौना में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। सुबह करीब 8 बजे दोनों बच्चियां अपनी दादी के साथ नहाने तालाब आई थीं। दादी कपड़े धोने के बाद घर लौट गई, जबकि बच्चियां वहीं नहाती रहीं। काफी देर तक जब वे घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने तालाब जाकर देखा। तालाब किनारे बच्चियों के कपड़े मिले, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका पर गांव वालों की मदद से तालाब में तलाश शुरू की गई। कुछ देर की खोजबीन के बाद दोनों बच्चियों के शव तालाब से बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें