CG : अनियंत्रित होकर पलटी नायब तहसीलदार की गाड़ी
बालोद। जिले में नायब तहसीलदार की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। बताया जा रहा कि, नायब तहसीलदार खुशबु नेताम छुट्टियां मनाने अपने गांव आरौद आई हुईं थी। इसी बीच वापस जगदलपुर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। घटना बालोद दुर्ग मुख्य मार्ग के पास ग्राम पड़कीभाट के पास हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, तहसीलदार छुट्टियां मनाने अपने गांव आरौद आई हुई थी। इसी बीच वह छुट्टी मनाकर वापस जगदलपुर जा रही थी। इसी बीच यह हादसा हुआ था। तहसीलदार खुशबु नेताम जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा में पदस्थ है। हादसे में तहसीलदार को हल्की चोट भी आई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार की मदद की और सुरक्षित बाहर निकाला।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें