CG: कांग्रेस विधायक के PSO ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड.
कांग्रेस विधायक के PSO ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. भाटापारा कांग्रेस विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात PSO ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि, भाटापारा विधायक इंद्र साव के घर के सामने ही उनकी सुरक्षा में तैनात PSO डिगेश्वर गागड़ा का सरकारी निवास है. आज दोपहर उसने छत पर चढ़कर अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. इस बात की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया और भाटापारा शहर पुलिस को जानकारी दी गई. फिलहाल, आत्महत्या करने के पीछे वजह सामने नहीं आई है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें