सांकरा : पुरानी रंजीश की बात को लेकर गाली गलौच कर मारपीट
सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम बगारदरहा में पुरानी रंजीश की बात को लेकर गाली गलौच कर मारपीट करने से मामला दर्ज कराया गया है.
ग्राम बगारदरहा निवासी नीलमणी साहू ने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल 2025 को प्रात: करीबन 09:15 बजे वह भागबतीया साहू के साथ उसके घर सामने रोड़ पर आपस में बातचीत कर रहे थे उसी समय गांव के सुरेन्द्र साहू आकर पुरानी रंजीश की बात को लेकर मां बहन की अश्लीसल गाली गलौच कर मारपीट करने लगा तथा वहां पर पड़े पत्थर से मारने पर नीलमणी के सिर में चोट लगा एवं खुन निकलने लगा. घटना को भागबतीया साहू देखा और बीच बचाव किया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें