CG : नाबालिग से दुष्कर्म, लोकेशन ट्रेस कर अपहृता को किया गया... - CG Sandesh

CG : नाबालिग से दुष्कर्म, लोकेशन ट्रेस कर अपहृता को किया गया रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सायबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम ने बालिका को खरसिया से सुरक्षित बरामद कर लिया है। 


नाबालिक युवती का अपहरण और उससे दुष्कर्म के मामले में चकरभाठा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने सायबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और टीम को रायगढ़ जिले के खरसिया रवाना किया।


आरोपी मन्नु सारथी, जो कि कोरबा जिले का रहने वाला है, उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें