CG : जंगल में महुआ बीनने गई महिला को हाथी ने पटक कर मार डाला... - CG Sandesh

CG : जंगल में महुआ बीनने गई महिला को हाथी ने पटक कर मार डाला, इलाके में दहशत का माहौल

बलरामपुर। जिले में हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आये दिन जंगली हाथी खेतों को बर्बाद कर रहे है। वहीँ हाथियों के हमले से ग्रामीणों की मौत का सिलसिला भी लगातार जारी है। ऐसे ही एक ताजा घटना वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में घटी है, जहां जंगल में महुआ बीनने गई महिला की हाथी के हमले से मौके पर मौत हो गई।

ग्रामीणों में दहशत 

बताया जा रहा है की वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में रहने वालीं बुजुर्ग महिला रजखेता के फोकली जंगल में महुआ बीनने गई थी. इस दौरान हाथी से उसका आमना-सामना हो गया। हाथी ने बुजुर्ग महिला को पटक कर अंग छिन्न-भिन्न कर दिया। अब हाथियों के आतंक से दहशतजदा ग्रामीणों को वन विभाग की टीम समझाइश दे रही है।  

17 दिनों में 6 ग्रामीणों की मौत

आपको बता दें कि हाथियों के हमले से क्षेत्र में एक माह के भीतर छह लोगों की मौत हो चुकी है। हाथियों का आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया है की बलरामपुर में 17 दिन में 7 लोगों की मौत हो गई है। हाथियों ने 17 दिनों में 6 ग्रामीण के लोगो को कुचलकर उनकी जान लेली है। जिससे पुरे गांव में दहसत का माहौल बन गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें