CG : नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी, आरोपी प... - CG Sandesh

CG : नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। अलग अलग लोगों से लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

दरअसल आरोपी विजय आशिकर एवं रंजना आशिकार के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर आवेदक अच्छे कुमार आशिकर निवासी मुडपार एवं अन्य लोगो से 25,25,399/ रू /- (पच्चीस लाख, पच्चीस हजार तीन सौ निनान्बे रूपये) का ठगी किया गया है, उक्त रुपए को विजय आशिकर के द्वारा अपने एवं अपने पत्नी के खाता में लिया था एवं आरोपी के द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्र भी प्रार्थी एवं गवाहों को दिया था जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट से दिनांक 04.01.2025 को अपराध क्रमांक 05/25 धारा 420,467,468, 201,34 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

धोखाधड़ी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विजय आशिकर उम्र 34 साल निवासी मुडपार थाना शिवरीनारायण एवं उसकी पत्नी रंजना को बिलासपुर से पकड़ा गया जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने ठगी के रकम को पिछले 2 साल में खाने पीने व घर बनवाने के खर्च करना बताया, आरोपी के द्वारा अपने लैपटॉप से फर्जी नियुक्ति प्रमाण तैयार कर दिया था एवं ई मेल से के माध्यम से भी भेजा था। प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपियों से लैपटॉप एवं मोबाइल को बरामद किया गया है आरोपीयो के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक भास्कर शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें