CG: सुकमा में भालू के साथ क्रूरता करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार... - CG Sandesh

CG: सुकमा में भालू के साथ क्रूरता करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार.

जानवरों के पास दिमाग नहीं होता लेकिन इसानों के पास होता है. फिर भी कई बार इंसान जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार करते है. जिससे सोचना पड़ता है कि, क्या वो सच में इंसान है. छत्तीसगढ़ के सुकमा में इंसान होने पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है. छत्तीसगढ़ के सुकमा में भालू को रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

भालू की पिटाई करने के मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में एक पीआईएल भी फाइल की गई है. भालू को पीटे जाने का वीडियो सामने आने के बाद वन मंत्री केदार कश्यप ने इसे जंघन्य अपराध बताया. वन मंत्री ने घटना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग के आला अफसरों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. वन मंत्री के निर्देश के बाद अफसरों ने तत्काल एक जांच टीम गठित की.

भालू को पीटे जाने का वीडियो देखकर मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर ने शक जताया कि ये वीडियो सुकमा इलाके का हो सकता है. अफसरों के निर्देश पर वन विभाग के कर्मचारियों को घटना की जानकारी जुटाने का निर्दश दिया गया. जिसके बाद आवासीय स्कूलों, पोटा केबिन में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों की भी जानकारी जुटाई गई जो फॉरेस्ट एरिया में रहते हैं. पुलिस से भी वन विभाग ने घटना की जांच के लिए मदद मांगी.

आरोपियों को पकड़ने के लिए रखा गया था इनाम
तमाम कोशिशों के बाद भी आरोपी पकड़ में नहीं आए. जिसके बाद वन मंत्री के निर्देश पर घटना की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित कराई गई. प्रकाशित खबर में बताया गया कि भालू को जख्मी करने वाले की सूचना देने वाले को 10 हजार का इनाम दिया जाएगा. सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा. जांच के क्रम में ये पता चला कि घटना किस्टाराम थाना क्षेत्र का है.

खबर की पुष्टि होने के बाद वन विभाग की टीम डब्बा मरका इलाके के पुट्टपाई पहुंची और आरोपी वंडो भीमा और चंडो देवा को गिरफ्तार करने की कोशिश शुरु की. अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों आरोपी पड़ोसी राज्य तेलंगाना के भद्रकाली और भद्राचलम के बीच जाकर छिप गए. छत्तीसगढ़ वन विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेलंगाना वन विभाग से मदद मांगी. तेलंगाना वन विभाग की मदद से 14 अप्रैल को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उनको कोर्ट में पेश करने की तैयारी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें