CG : डरा-धमकाकर नाबालिग से दुष्कर्म,  पीड़िता ने किया आत्महत... - CG Sandesh

CG : डरा-धमकाकर नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता ने किया आत्महत्या का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना की शुरुआत मार्च 2024 में हुई थी, जब ग्राम अमेरी निवासी राजेश्वर बघेल और उसका मामा सोनू बंजारे पीड़िता के घर पहुंचे और उसे जबरन रतनपुर स्थित खंडोबा मंदिर के सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया।

बता दें कि किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देने के कारण पीड़िता और उसका परिवार भयभीत होकर अपना घर छोड़कर कोनी में रहने लगा। लेकिन आरोपी राजेश्वर ने कोनी में भी उनका पीछा नहीं छोड़ा और वहां जाकर पीड़िता एवं उसके परिजनों को लगातार डराता-धमकाता रहा, जिससे मानसिक रूप से टूट चुकी पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास तक कर लिया।

अंततः 25 मार्च 2025 को पीड़िता ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अमेरी में दबिश देकर आरोपी सोनराज उर्फ सोनू बंजारे और राजेश्वर बघेल को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया ,गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें