CG: भालू के हमले से 3 महिलाएं हुई घायल, अस्पताल में इलाज जार... - CG Sandesh

CG: भालू के हमले से 3 महिलाएं हुई घायल, अस्पताल में इलाज जारी.

गौरेला पेंड्रा मरवाही में भालू के हमले से 3 महिलाएं घायल हो गई. GPM में मरवाही वन मंडल में 12 घण्टे में अलग अलग मामलों में तीन महिलाओं के ऊपर भालुओं के हमला करने का मामला सामने आया है. जिसमे दो महिलाओं का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में जारी है तो एक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

मरवाही वन मंडल के जंगलों में लगातार आग लगने की घटना के बाद वन्यजीव जंगल से बाहर निकलकर खाने पीने की तलाश में रिहायशी इलाके का रुख कर रहे है. ऐसे में अब भालुओ का हमला भी इंसानों पर हो रहा है. बात करे मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र की जहां पर बीते 12 घंटो में अलग अलग मामलों में 3 महिलाओं पर भालुओ का हमला हुआ है. जिसमे सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया जहां पर दो महिलाओ का इलाज जारी है जबकि एक महिला को भालू के हमले से काफी गंभीर चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें