CG : ओवरटेक के चक्कर में बस में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, सवा... - CG Sandesh

CG : ओवरटेक के चक्कर में बस में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, सवार युवक की मौके पर मौत

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां ओवरटेक के चक्कर में युवक की मौत हो गई, यहां नेशनल हाईवे 30 पर लखनपुरी गांव के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस और बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में युवक मौके पर ही मौत हो गई। वही इस हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है।


हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान कानापोड निवासी छम्मन तिवारी (उम्र 19 वर्ष) के रूप में हुई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि छम्मन तिवारी ने तेज गति से चल रही बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया, इसी दौरान उसकी बाइक बस से टकरा गई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार बस के आगे वाले पहिए में फंस गया और बस युवक को लगभग 15 मीटर तक घसीटते आगे चली गई। ड्राइवर बस को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पीएम के लिए भेजवाकर ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें